News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा क्षेत्र के दियारा के गांव सोलर लाइट से हुए जगमग

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 15, 2023  |  5:51 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा क्षेत्र के दियारा के गांव सोलर लाइट से हुए जगमग WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के नदी पार बसे गांवों में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग अभिकरण द्वारा बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइट व सोलर पावर पैक का उद्घाटन समारोह सांसद विजय दूबे की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा विकास खण्ड के नदी पार बसे रेता क्षेत्र के शिवपुर, बसंतपुर, नारायनपुर, मरचहवा आदि गांवों में बुधवार को सांसद विजय दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी पहुंचे। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभार्थीपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। यहां अन्य योजनाएं भी बहुत जल्द ही प्रारंभ होंगें। इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद लोगों की एक ही विकराल समस्या थी बिजली लगवाने की क्योंकि यहां लोगों को पिछले तीन वर्षों से बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तात्कालिक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सभी घरों में नि:शुल्क सोलर लाइट दिया जा रहा है। अभी शुरुआत है अभी सोलर लाइट मिली है आगे बिजली भी मिलेगी इस बात का उन्होंने आश्वासन दिया।
पक्के पुल व सालिकपुर से बांध भी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में पार्क, मिनी स्टेडियम और खेल का मैदान व इंटर कालेज भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के सुदूर गांव विकास के क्षेत्र में कहीं से पीछे ना हो इसी परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होनें कहा कि गांव में खेल मैदान, तालाब समतलीकरण, पीएम आवास योजना, सोलर लाइट आदि के द्वारा विकास किया जाएगा।इस दौरान सांसद, विधायक, डीएम एवं बीडीओ ने पोल पर लगे स्ट्रीट लाइट का स्विच देकर जलाया भी गया। इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी अनुरिता व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी के अलावा एल के वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बृज किशोर व्यास, चन्द्र प्रकाश तिवारी, आनंद सिंह, प्रधान इजहार अंसारी, नरसिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking