सुकरौली/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने निर्माणाधीन नगरपंचायत सुकरौली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जॉच करने के साथ ही नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली में फाइलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुराने व नए टेन्डर, बिड, फाइल का भी अवलोकन के साथ ही बजट के सापेक्ष व्यय की स्थिति का भी जायजा लिया।
समाप्त हो चुके 2022 के कार्यों की कार्य योजना के आधार पर पूर्ण तथा अपूर्ण कार्यों की रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी से लेते हुए पार्क, पुस्तकालय, खेल मैदान को विकसित करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली में टायलीकरन, निर्माण कार्य, खिड़की, वाल पुट्टी, बिजली की वायरिंग का निरीक्षण हुए ससमय निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश भी दिया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…