News Addaa WhatsApp Group Join करें

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 10, 2025  |  9:44 PM

272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
  • डीपीएस मोड़ के सामने रविवार शाम हुआ हादसा
  • मृतक सेवरही के दुमही पश्चिम टोला निवासी, दूसरा चालक गंभीर

कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ स्थित डीपीएस मोड़ के सामने रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही पश्चिम टोला (बड़वा टोला) निवासी संतोष राय (43) अपने गांव के ओम राय (45) के साथ बाइक से तमकुहीरोड चीनी मिल की ओर जा रहे थे। वहीं बरवाराजापाकड़ के जमुआन टोला निवासी सीताराम कुशवाहा (45) अपने गांव के भरवलिया टोला निवासी हरेराम कुशवाहा (40) के साथ तमकुही रोड से गांव लौट रहे थे। डीपीएस मोड़ के सामने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में संतोष राय और सीताराम कुशवाहा गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सीताराम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

वहीं हरेराम कुशवाहा और ओम राय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंचे तुर्कपट्टी थाने के एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking