News Addaa WhatsApp Group Join करें

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुआ संपन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 9, 2025  |  6:51 PM

398 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुआ संपन्न WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर :- क्षेत्र के बनकटा बाजार मे आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया l इस प्रतियोगिता में दौड़, वालीबाल, कबड्डी का खेल आयोजित रहा l प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि कप्तानगंज नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी रहीं l और इसकी अध्यक्षता पत्रकार व समाजसेवी श्यामनारायण त्रिपाठी ने किया l

विकास खंड मोतीचक के लघु माध्यमिक विद्यालय बनकटा के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 09 दिसंवर मंगलवार को किया गया l यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र कुशीनगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया l जिसमें मोतीचक विकास खंड के विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया l बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान शाहिल, दूसरा विष्णु दूबे और तिसरा करन निषाद ने हासिल किया l और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान शिवम् विश्वकर्मा, दूसरा गुड्डू गुप्ता तथा तिसरा स्थान मुनीर अली को मिला l

जबकि 400 मीटर बालिका वर्ग में पहला स्थान आंचल धरिया, दूसरा रुबी गुप्ता व तिसरा स्थान अंशिका कुमारी को मिला l इसी प्रकार 200 मीटर बालिका वर्ग में पहला स्थान रुबी गुप्ता, दूसरा आंचल धरिया और तिसरा रिद्धिमा को मिला l वालीबाल में खैरेटवा के खिलाड़ी विजेता बने और भलुहीं के खिलाड़ी उपविजेता रहे l कबड्डी की खेल में बालिका वर्ग में हाटा की टीम विजेता और पोखरभिंडा की टीम उप विजेता रही l विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा टीशर्ट व शिल्ड सहित भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक शिवांश गिरि, जिला खेल प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद भाजपा नेता जोखू शर्मा, भोजराज, संदीप, गुलशन भारती, विदूर निषाद, सुमित कुमार पांडेय, ऋषि तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking