हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अमित कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डाक्टर के साथ हुए बिभत्स घटना के बिरोध में बांह में काली पट्टी बांध कर बिरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को चिकित्साधिकारी डा अमित कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने कलकत्ता में डाक्टर के साथ हुए रेप व हत्या के विरोध काली पट्टी बांध कर बिरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा की मांग किया।इस दौरान डा अजय सिंह,बी प्रसाद,एल बी यादव,प्रशांत मल्ल, महिला डाक्टर निधी उपाध्याय, बिनीता कुशवाहा एल टी राजकुमार चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
Advertisement
