News Addaa WhatsApp Group Join करें

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 29, 2026  |  5:55 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी डोल मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की। इसमें नगर के डोल आयोजक, नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि डीजे मध्यम आवाज में बजेगा, अश्लील गीत पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रॉली की ऊंचाई 12 से 14 फीट से ज्यादा नहीं होगी ताकि बिजली के तारों में कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उत्पात करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलूस की कमान आयोजकों के हाथ में रहेगी और युवाओं को पीछे रखा जाएगा। सभी आयोजकों को निर्देश दिया गया कि वे हाथ में मोबाइल लेकर चलेंगे और सभी वालंटियर को परिचय पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही बिजली विभाग को ढीले तारों को ठीक करने तथा नगर पालिका को साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष ने कहा कि डोल मेला हमारी पुरानी परंपरा है, इसमें कोई नई परंपरा नहीं जोड़ी जाएगी। सभी आयोजक प्रशासन द्वारा तय रूट और नियमों का पालन करेंगे।इस दौरान ,नगर चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह,दीपक गिरी रमाशंकर विशाल सुशील श्रवण,गोलू,मोनू,आकाश , सचिन,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking