News Addaa WhatsApp Group Join करें

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Aug 29, 2026  |  8:18 PM

104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा WhatsApp
Responsive image

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के गेटमैन सुधीर कुमार मिश्रा को अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है l सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का जायजा लेते हुए मारपीट में शामिल अज्ञात लोगों तक पहुँचने का सुराग लगाया जा रहा है l

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

विदित हो ? कि थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित बोदरवार बाजार में बीते शुक्रवार 28 अगस्त की रात में तिनहवा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के गेटमैन सुधीर कुमार मिश्रा को अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिए जाने की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर सुशील कुमार तत्काल मौके पर पहुँच कर घायल गेटमैन को एंबुलेंस जरिए सीएचसी कप्तानगंज पहुँचवाया गया l घायल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया l घायल गेटमैन को स्टेशन मास्टर और हेड कांस्टेबल दिनेश्वर राय गोरखपुर ले गए l सूचना पर रात में ही घटना स्थल पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार, सहायक उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल दिनेश्वर राय सहित जीआरपी चौकी इंचार्ज पड़रौना नितेश कुमार सहित थाना कप्तानगंज पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई l

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कप्तानगंज ने स्टेशन मास्टर सुशील कुमार द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर 29 अगस्त 2026 शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 310/26 धारा 145,146 व 147 रेल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वालों को स्टेशन रोड और बोदरवार सहित आस पास के गाँवों भी पूछ – ताछ के साथ सरगर्मी से तलाश की जा रही है l और इस घटना की जाँच उप निरीक्षक राजकुमार द्वारा की जा रही है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking