कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस भीषण जाम में फंस गई। एंबुलेंस का सायरन लगातार गूंज रहा था, लेकिन मेले की भारी भीड़ और वाहनों की कतार के बीच उसे आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। मरीज की जिंदगी और हर गुजरते पल की अहमियत को समझते हुए जैसे ही इसकी जानकारी सीओ कसया डॉ. अजय सिंह को हुई, उन्होंने मौके पर पहुंचने में जरा भी देर नहीं की। सीओ खुद पुलिसकर्मियों के साथ भीड़ के बीच उतर गए और मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लोगों और वाहनों को व्यवस्थित कर एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया। देखते ही देखते एंबुलेंस के आगे बढ़ने का रास्ता बन गया और उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल की ओर रवाना कराया गया।
सायरन सुनकर नहीं रुकी पुलिस… खुद सड़क पर उतरकर खुलवाया रास्ता
मेले की भारी भीड़ के बीच सीओ की सक्रियता देखकर पुलिसकर्मियों में भी तेजी आ गई। पुलिस टीम ने यातायात को नियंत्रित करते हुए एंबुलेंस को प्राथमिकता दी। कुछ ही देर में जाम से एंबुलेंस को बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों ने सीओ कसया डॉ. अजय सिंह की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। लोगों का कहना था कि मेले जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजन में पुलिस की ऐसी तत्परता बेहद जरूरी है। समय पर रास्ता मिलने से मरीज को अस्पताल पहुंचाने में बड़ी मदद मिली।
डोल मेले की भीड़ में जहां हर तरफ जाम था, वहीं खाकी ने इंसानियत की राह खोल दी। सीओ कसया का खुद मौके पर उतरकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाना पुलिस के मानवीय और संवेदनशील चेहरे की मिसाल बन गया।
“खाकी सिर्फ कानून नहीं संभालती, जिंदगी भी बचाती है”—सीओ कसया की इस मुस्तैदी को सलाम।
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…
कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ बाजार का ऐतिहासिक…