News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू हुई घरेलू उडान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2021  |  5:22 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू हुई घरेलू उडान WhatsApp
Responsive image
  • वाटर केनन से पानी की बाैछार कर पहली फ्लाइट का हुआ स्वागत
  • स्पाइसजेट द्वारा दिल्ली से कुशीनगर की पहली फ्लाइट सेवा की शुरुआत

कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से शुक्रवार काे घरेलू उडान सेवा शुरू हाे गई, इसका समूचे कुशीनगर की जनता काे बेसब्री से इन्तजार रहा। विमान के लैंड करने पर वाटर केनन से पानी की बाैछार कर अद्भुत नजारे के बीच स्वागत किया गया। इस एेतिहासिक पल के साक्षी बने कुशीनगर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व एयरपोर्ट के अधिकारी एवं स्पाइस जेट के अधिकारिगण। उन्होंने पहली फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों का अभिनंदन किया। इससे पूर्व मा0 सांसद कुशीनगर व मा0 विधायक कसया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित/ केक काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

कुशीनगर एयरपाेर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट सीधे दिल्ली से 2 बजकर 18 मिनट पर पहुंची। एयरपाेर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए तैयारियां की गईं थीं। एयरपाेर्ट पर मा0 सांसद विजय कुमार दूबे, मा0 विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एयरपाेर्ट निदेशक ए के द्विवेदी द्वारा सीधी उडान कर दिल्ली से कुशीनगर पहुंचे यात्रियों काे गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। दिल्ली से सीधे कुशीनगर पहुचने वाले यात्री इस सुखद यात्रा से काफी प्रसन्न रहे। इसमें शामिल सेवानिवृत एआरटीआे अजय त्रिपाठी ने बताया कि कुशीनगर की धरती पर धन्य, मैं गाैरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कठकुइयां निवासी आरती चतुर्वेदी काफी खुश थीं। उन्हाेने कहा कि अपने घर फ्लाइट से आयी हूं। कुशीनगर एयरपाेर्ट के पहली फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री नरकटियागंज बिहार की शबनम सिंह ने कहा कि दिल्ली मे बेटे के पास इलाज के लिए जा रहीं हूं। पहले पटना से चार घंटे से अधिक समय लगता था। कुशीनगर के भठहीं निवासी रजनीश शुक्ल ने कहा कि पहले फ्लाइट से दिल्ली जाने की शुरू से इच्छा थी। दिल्ली से आने वाली विदेशी महिला यात्री तारा मैकार्डी (आयरलैंड) ने भी खुशी जाहिर की। कुशीनगर एयरपाेर्ट से दिल्ली के लिए विमान ने 3 बजकर पांच मिनट पर उडान भरी। इस अवसर पर मा0 सांसद विजय कुमार दुबे, मा0 विधायक कसया एवं एयरपाेर्ट निदेशक, के साथ भाजपा नेता पीएन पाठक आदि ने झंडी दिखाकर विमान काे रवाना किया। एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामानाे की जांच पड़ताल के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं।

इस दाैरान संतोष मौर्या, एन पी कोरी,जितेंद्र सहित अपर जिलाधकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी कसया वरुण पाण्डेय, पी0डी0 राजनाथ भगत, डीडीओ सहित अन्य अधिकारी गण व जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking