कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में लगातार शिविरों का आयोजन व डोर टू डोर जाकर लोगों को विधिक जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर से लगातार किया जा रहा है और यह 14 नवंबर 2021 तक चलता रहेगा इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की कर्मचारी यहां पर कार्यरत पीएलबी व शासन के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा वह अब जनपद के समस्त कोटेदार को भी सम्मिलित कर इस अभियान को और वृहद किया गया है जिससे कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक विधिक जानकारी पहुंच सके यह जानकारी अमन कुमार श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा दिया गया उनके द्वारा बताया गया कि यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में पूरी आबादी लगभग 24 करोड़ तक विधिक जागरूकता पहुंचाया जाना है इसी क्रम में जनपद कुशीनगर में लगभग 41 लाख की आबादी रहती है और इस अभियान के तहत जनपद के पूरी आबादी को जागरूक किया जाना है इसमें शासन व मीडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे प्रतीत हो रहा है कि हम बहुत ही जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…
हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…
कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…
कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…