कुशीनगर। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा (UP Assembly Election 2022) के चुनाव में बड़े-बड़े दलों सियासी दलों के साथ छोटे दलों की साख भी दांव पर लगी है। उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति में छोटे दलों के सहारे ही बड़ी पार्टियां अपनी चुनावी वैतरणी पार करने में जुटी हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर चुके एमएलसी संजय निषाद (Sanjay Nishad News) की निषाद पार्टी (Nishad Party) भी एनडीए की सरकार बनाने का दावा कर रही है। इसी क्रम में निषाद पार्टी (Nishad Party Candidate List) ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए 4 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
निषाद पार्टी के 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित: एमएलसी संजय निषाद की पार्टी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने जिन चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा है वो कुछ इस प्रकार है पार्टी ने कालपी विधानसभा सीट से छोटे सिंह को टिकट दिया है। वहीं, कटेहरी विधानसभा सीट से अवधेश द्विवेदी निषाद पार्टी के टिकट पर एनडीए के प्रत्याशी होंगे। तमकुहीराज सीट से डॉक्टर असीम कुमार मैदान में उतरेंगे। वही अतरौलिया विधानसभा सीट से प्रशांत सिंह निषाद पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…