News Addaa WhatsApp Group Join करें

दस हजार रुपए लेते रिश्वतखोर लेखपाल धराया, गोरखपुर ट्रैप टीम ने पकड़ा रंगे हाथ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2025  |  4:43 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दस हजार रुपए लेते रिश्वतखोर लेखपाल धराया, गोरखपुर ट्रैप टीम ने पकड़ा रंगे हाथ

 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

कुशीनगर। भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए गोरखपुर की ट्रैप टीम ने शनिवार दोपहर देवरिया तहसील गेट से एक राजस्व निरीक्षक (लेखपाल) को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अगस्त 2025 को दोपहर 1:45 बजे भ्रष्‍टाचार निवारण संगठन (भ्र०नि०सं०) गोरखपुर की ट्रैप टीम ने राजस्व निरीक्षक शैलेष पुत्र श्री रामदुलारे प्रसाद, निवासी ग्राम सहरी, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी वर्तमान में तहसील सदर, जनपद देवरिया में पदस्थ था।

शिकायतकर्ता ज्वाला यादव पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर यादव, निवासी ग्राम हरपुर कला, तहसील सदर, जनपद देवरिया ने टीम को अवगत कराया था कि राजस्व निरीक्षक न्यायालय में फील्ड बुक दाखिल करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद ट्रैप टीम ने रणनीति के तहत तहसील गेट स्थित पाण्डेय स्वीट हाउस पर निगरानी शुरू की और वहीं आरोपी को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

इस संबंध में मु०अ०सं० Zero FIR (01)/2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत थाना कोतवाली देवरिया में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तारी के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और आम नागरिकों ने ट्रैप टीम की कार्रवाई को सराहनीय बताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking