News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: चार सूत्री मांगों को लेकर आशा बहनो का धरना प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2021  |  10:37 AM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: चार सूत्री मांगों को लेकर आशा बहनो का धरना प्रदर्शन WhatsApp
Responsive image
  • मांगे नहीं पूरी होने पर आशा बहुये करेगी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन को आशा संगिनी एवं आशा बहनो के द्वारा ज्ञापन देने के बाद कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में धरना प्रदर्शन कर चिकित्सा प्रभारी दुदही डॉ एके पांडे को ज्ञापन देकर चेताया यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सभी आशा संगिनी एवं आशा बहने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। आशा संगिनी के अध्यक्ष एवं आशा कार्यकर्ती के अध्यक्ष किरण राय रिता पटेल ने बताया अपने दिए गए पत्रक में हम लोगों ने मांग किया था हमको एक निर्धारित मानदेय प्राप्त हो एवं आशा संगिनी बहनो को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। आशा एवं आशा संगिनी के दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए की आ हेतु सहायता तथा परिवार की सदस्य को नौकरी दिया जाए। तथा स्मार्टफोन एवं साइकिल दिया जाए। ज्ञापन के बाद यह आश्वासन दिया गया 3 दिनों के अंदर आशा बहुओं को खुशखबरी मिलेगी लेकिन इसका कोई लाभ हम लोगों को नहीं मिल सका जिसके वजह से मजबूर होकर हमें धरने पर बैठना पड़ा। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ एके पांडे ने बताया कि ज्ञापन आशा संगिनी के द्वारा दिया गया है जिसको उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

सोनू गुप्ता/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking