News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिसकर्मियों की सक्रियता से बचे जंगल में पनाह लिए जीव जन्तु,टला बड़ा हदसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 8, 2023  |  5:47 PM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिसकर्मियों की सक्रियता से बचे जंगल में पनाह लिए जीव जन्तु,टला बड़ा हदसा

कुशीनगर। कभी ऐसा भी हो जाता है,जिससे चर्चाओं की बजार गर्म हो चलाते है।ऐसा ही एक काम इस जिले के थाना खड्डा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उस समय कर दिया,जब सभी लोग रंग में सराबोर हो खुशियां मना रहे थे। पुलिसकर्मियों की इस सराहनीय कार्य से जहा जंगल में पनाह लिए जीव जन्तु सुरक्षित बच गए,तो बड़ा हादसे से आसपास के लोग बच गए।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मामला यह है की जहा होली के त्यौहार में पूरे आवाम सराबोर थे,जगह_जगह लोग रंगो में भींगते हुए फाग गा रहे थे,उसी समय खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत महादेवा गांव में मोती साहनी पुत्र गुलजार साहनी के दुकान में अचानक देखते ही देखते आग लग गई है, आग की लपटे मदनपूर जंगल के तरफ बढ़ गया। और आग जंगल में फैलने लगी। आस पास के लोगो में अफरा तफरी मच गई, इसी बीच आग लगने की सूचना किसी ने प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा को दिया,सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी सालिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद गौतम को दिया,उन्होंने बिना समय गवाए फौरन आरक्षी शशिकेश गोस्वामी,आरक्षी श्रवण यादव,आरक्षी चंदन यादव को साथ लेकर ग्रामीणों की सहयोग से आग में काबू पाने में जुट गए। साथ ही फायर सर्विस को सूचना देते हुए आग बुझाने में लगे रहे। काफी बड़े मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया, पुलिसकर्मियों ने अगर सक्रियता नही दिखाई होती,तो निश्चित ही जंगल में पनाह लिए जीव जंतुओं पर आज बुरा असर होता। लेकिन इस अग्निकांड में जंगल से कोई क्षति नहीं होने की खबर है। बहरहाल चहुओर पुलिस की इस सक्रियता की सराहना हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking