News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुर्गेश राय बने कुशीनगर के नए बीजेपी जिलाध्यक्ष

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 15, 2023  |  7:01 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुर्गेश राय बने कुशीनगर के नए बीजेपी जिलाध्यक्ष

कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फाजिलनगर विधानसभा के बरवा शुकदेव निवासी दूर्गेश राय को भाजपा प्रदेश संगठन ने कुशीनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही लंबे समय से चल रहे कयासों पर विराम लगा। और पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह जगह नये जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय को बधाई दी।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिया गया मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को लेकर आगे आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के परिश्रमी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाएंगे और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय सन् 1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आए और सन् 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया इस दौरान वह बांसी और बलिया जनपद में संगठन विस्तार में महति भूमिका निभाई। इसके बाद सन् 2008-2011 तक युवा मोर्चा के विभाग संयोजक, सन् 2011-2013 तक जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रहे। श्री राय सन् 2015-2019 तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री और 18 जुलाई 2021 से अबतक जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking