News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में ईडी ने सील किए तीन चीनी मिल, पढ़े पूरी खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2021  |  11:14 PM

1,573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में ईडी ने सील किए तीन चीनी मिल, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद की तीन बन्द पड़ी चीनी मिलों पर परिवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिल गेट पर तालाबन्दी कर नोटिस चस्पा कर देख रेख की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंप दी है। तीनों चीनी मिलों पर खरीद-फरोख्त के लिए अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। साल 2010-11 में तत्कालीन बीएसपी सरकार में कौड़ियों के भाव में चीनी मिल को बेचने में हुई गोलमाल की जांच के मामले में ईडी ने यह ऐक्शन लिया है। इसके तहत लखनऊ से आई टीम ने सोमवार की देर शाम छितौनी, लक्ष्मीगंज और रामकोला (खेतान) चीनी मिल के गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया।

आपके लिए और..- गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस...

जानकारी के मुताबिक तत्कालीन बीएसपी सरकार में प्रदेश के 7 चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव में बेच दिया गया था। इन चीनी मिल में कुशीनगर राज्य चीनी मिल निगम की छितौनी, लक्ष्मीगंज और रामकोला चीनी मिल भी शामिल थे। एक जनहित याचिका पर चीनी मिलों की बिक्री में हुई गोलमाल की जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। इसके बाद सोमवार की देर शाम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ के सहायक निदेशक राहुल वर्मा के साथ छितौनी, लक्ष्मीगंज और रामकोला पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने चीनी मिल के गेट पर पहले अपना ताला लगा दिया।

इसके साथ ही गेट के समीप दीवार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कब्जा लेने की सूचना भी चस्पा कर दी। इसके साथ ही ईडी ने चीनी मिलों के सामानों सहित किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त पर अग्रिम आदेश तक रोक भी लगा दी है। इन तीनों चीनी मिलों को ईडी ने जिला प्रशासन के संरक्षण में दे दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking