News Addaa WhatsApp Group Join करें

एडीओ एजी हुए सेवानिवृत्त,बिदाई

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 31, 2025  |  6:34 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एडीओ एजी हुए सेवानिवृत्त,बिदाई

हाटा/कुशीनगर .स्थानीय ब्लाक में तैनात रहे एडीओ एजी जनार्दन राय 26 साल तक सरकारी सेवा में रहने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। विभागीय समस्याओं के समाधान कराने के साथ ही वह ब्लाक कर्मियों में लोकप्रिय रहे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

गुरुवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मी का विदाई सम्मान आयोजित किया गया। जहां साइकिल, अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह आदि देकर विदा किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि सरकारी नौकरी में तैनाती के दिन ही सेवानिवृत होने की तिथि भी तय हो जाती है । एडीओ एजी जनार्दन राय अपने दायित्वों को लेकर हमेशा सजग रहें। जो भी जिम्मेदारी इन्हें दी जाती थी, ईमानदारी के साथ पूरा करते थे । खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक ने कहा कि हमेशा साइकिल से ही कार्यालय आना इनकी पहचान रही। लेकिन कभी भी विलंब से नहीं आए। जिससे अपने सेवा काल में कभी भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई । उन्होंने सेवानिवृत्त के बाद घर परिवार व समाज की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्हें बुद्ध प्रतिमा ,गीता की पुस्तक ,साइकिल छाता, अंगवस्त्र और फूलमाला से स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ हाटा हरिश्चंद कौशिक और संचालन रितेश सिंह ने किया ।इस दौरान एडी ओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, प्रधान तहसीलदार राव,सचिव अजय प्रताप यादव,संजय चौबे,रिया शर्मा, शीतेष मिश्र,विचित्र मणि सिंह,नूर अहमद,राजेश मिश्र,शशिप्रभा सिंह, प्रीतम सिंह,मोनू राव,सुरेंद्र सिंह , सुनील यादव,उपेंद्र जायसवाल,राम प्रमोद,पवन तिवारी,विनय राय, इरशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking