News Addaa WhatsApp Group Join करें

ईद-उल-फितर का पर्व सकुशल संपन्न

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 31, 2025  |  7:14 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ईद-उल-फितर का पर्व सकुशल संपन्न WhatsApp
Responsive image

रामकोला /कुशीनगर। इंसानियत का पैगाम देने वाला ईद का पर्व सोमवार को शान्ति पूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हो गया । एक महीने की पवित्र रमजान के बाद सोमवार को मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर पुलिस की निगहबानी भी बनी रही। इस खुशी के पर्व पर ईद की सेवइयां एवं अन्य सामग्रियां भी बाँटी। साथ ही गरीबों के बीच जकात (दान), फितरा आदि भी बांटा गया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

रविवार की शाम को जैसे ही चाँद दिखने की खबर मिली रोजेदार बेहद खुश दिखे तथा सोमवार की सुबह उनकी यह खुशी परवान चढ़ गई। नए रंग बिरंगे कपड़े पहन कर मुस्लिम भाई सड़क पर निकल गए थे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दरअसल यह खुशी एक महीने के पवित्र रमजान की समापन की थी। इस मौके पर रामकोला के जामा मस्जिद सहित क्षेत्र के सूरजपट्टी, मोती पाकड़, मिश्रौली, बिहुली, सपहा आदि मस्जिदों में सुबह की प्रार्थना से पहले मुसलमानों ने अपने हैसियत के अनुसार फितरा किए तथा नमाज अदायगी के बाद मुल्क के अमन – चैन के लिए दुआएं की। स्थानीय कस्बे के जामा मस्जिद में जुल्फिकार अली, सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना, फिरोज अली सहित आदि ने एक- दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस पर्व के मौके पर पुरानी दुश्मनी प्यार मोहब्बत व भाई-चारे में तब्दील हो गई। ईद की बधाई देने वालों में सभी धर्म वर्ग और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। सभासद मैना और पूर्व सभासद जुल्फिकार ने बताया कि ईद का पर्व हम लोगों के लिए अत्यंत खुशी का पर्व होता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking