News Addaa WhatsApp Group Join करें

एएसपी व सीओ ने किया पैदल गश्त, दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 6, 2025  |  8:08 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एएसपी व सीओ ने किया पैदल गश्त, दिए निर्देश
  • एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ कसया कुंदन सिंह ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कसया। गुरुवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में एएसपी कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व सीओ कसया कुंदन सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

गुरुवार को एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस टीम थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पैदल गस्त के दौरान आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं आश्वस्त किया गया कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कसया पुलिस को आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना क्षेत्र में अलर्ट रहने के लिए व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ कसया कुंदन सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाए।अगर कोई असामाजिक तत्व व्यवधान उत्पन्न करता है या बाधा डालता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा कायम न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला,चौकी प्रभारी कस्बा गौरव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी हाइवे अमित सिंह, एसआई विवेक तिवारी समेत पुलिस टीम शामिल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking