News Addaa WhatsApp Group

ईद का त्योहार: हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर, मांगी अमन चैन की दुआ

Sanjay Pandey

Reported By:

May 3, 2022  |  7:31 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ईद का त्योहार: हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर, मांगी अमन चैन की दुआ

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। रोजेदारों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

खड्डा तहसील क्षेत्र के खड्डा नगर सहित बसडीला, भुजौली, कोहरगड्डी, दरबहा गंगा छपरा, ढोलहा, बरवारतनपुर, गड़हिया बसंतपुर, चतुरछपरा, नरकूछपरा, लखुआ, बंजारीपट्टी आदि गांवों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का जश्न मनाया गया। रोजेदारों ने सुबह ईद की नमाज़ अदा की और फिर गले लगकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

विधायक व जनप्रतिनिधियों ने दिया ईद का मुबारकबाद: खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने रोजेदारों को ईद-उल-फितर पर्व की बधाई दी।

प्रशासनिक सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद: एसडीएम उपमा पाण्डेय, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, एस एच ओ खड्डा धनवीर सिंह, एस एच ओ हनुमानगंज संतोष यादव सहित राजस्वकर्मी आदि क्षेत्र में भ्रमणशील व मुश्तैद रहे।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking