News Addaa WhatsApp Group Join करें

एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं: आचार्य अजय पाठक

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 8, 2024  |  2:43 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं: आचार्य अजय पाठक WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बरडीहा निवासी भगवन्त सिंह के आवास पर चल रहे।नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक अजय पाठक ने श्रोताओं को एकादशी व्रत के बारे में बताते हुए कहा कि एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए रखते हैं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं।जीवन के अंत में भगवान विष्णु की कृपा से उन्हें मोक्ष मिलता है।हर माह में दो एकादशी व्रत होते हैं।हिंदू कैलेंडर के अनुसार पहले माह चैत्र के कृष्ण पक्ष की एकादशी से इसका प्रारंभ होता है इसे पापमोचिनी एकादशी कहते हैं।वहीं आमलकी एकादशी साल की अंतिम एकादशी होती है।जो फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होती है।
भगवान की भक्ति में भक्त कभी खुद को संतुष्ट नहीं मानता बल्कि वह लगातार प्रभु में लीन रहता है।

उन्होंने कहा कि भक्त दो प्रकार के होते हैं। जो ज्ञानी श्रोता होता है वह कम समय में समझ जाता है लेकिन जो भक्त होता है।वह कभी भक्ति से संतुष्ट नहीं होता है।वह हरदम प्रभु की भक्ति में लीन रहता है। भागवत कथा का रस मृत्यु लोक में प्राप्त होता है।इस रस की दूसरे लोकों में प्राप्ति नहीं है।भागवत कथा का रस वहीं पा सकता है जो रसिक होता है। जीवन में कई रसों का स्वाद मिलता है लेकिन सबसे प्रमुख रस राम नाम रस है।

भोजन कितना भी अच्छा हो लेकिन राम रस के बगैर स्वादिष्ट नहीं हो सकता है।उसी तरह जीवन में राम नाम रस के बिना सब कुछ अधूरा है।कथा समापन के बाद श्रोताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर प्रेम नारायण सिंह देवेन्द्र प्रताप सिंह राम सिंह संतोष सिंह देवराज सिंह किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking