हाटा/कुशीनगर। हाटा ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन रोस्टिंग से कम विद्युत सप्लाई मिलेगी। उक्त जानकारी उप खंड अधिकारी ईं पी जायसवाल ने दिया।
श्री जायसवाल ने बताया कि हाटा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर 5 एमवीए से 10 एमवीए पावर परिवर्तन की क्षमता वृद्धि के कार्य के अंतर्गत 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से दो दिन तक हाटा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से हाटा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति रोअस्टिंग कर के प्रदान की जाएगी।
Advertisement
जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति निर्धारित घण्टे से कम मिलेगी। उपभोक्ताओं को क्षमता वृद्धि के उपरांत विद्युत वितरण सुचारू रूप से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
