News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नुक्कड़ नाटक द्वारा अभिभावकों ने समझा शिक्षा के महत्त्व

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2023  |  6:50 PM

753 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नुक्कड़ नाटक द्वारा अभिभावकों ने समझा शिक्षा के महत्त्व

साखोपार/कुशीनगर।पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर के प्रांगण में आयोजित निपुण भारत मिशन, उत्तरप्रदेश विषयक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हुए खंड शिक्षा अधिकारी कसया सत्येंद्र पाण्डेय ने कहा कि सभी बच्चों तक निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा पहुंचे, सरकार की डीबीटी योजना का लाभ मिले, विद्यालयों का कायाकल्प होकर एक बेहतर शैक्षणिक माहौल बने ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

इसके लिए सरकार द्वारा योजना बनाई जा रही हैं और इसमें सफलता तभी मिल सकती है जब अभिभावक अपना सहयोग विद्यालय को करेंगे। अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीईओ पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को ऊँचा करने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है । जब आप अपने बच्चों को विद्यालय भेजेंगे तभी निपुण भारत मिशन लक्ष्य पूर्ण हो सकता हैं। इससे पहले सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तरप्रदेश के द्वारा स्पेशल प्रोजेक्ट फ़ॉर इक्विटी के अंतर्गत निपुण भारत मिशन, उत्तरप्रदेश हेतु जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर द्वारा आयोजित किया गया। लखनऊ से आये उमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र कुमार राजपूत, निशा राजपूत, शांतिस्वरूप राठौर आदि ने शिक्षा का महत्व और बेटा बेटी एक समान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया।

इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर के मंडलीय अध्यक्ष राजेश शुक्ल,एआरपी अजेय कुशवाहा,आदित्य तिवारी,अजय शुक्ल,मनोज चतुर्वेदी, अमीरुलहक,पुष्पा सिंह, अमरप्रकाश पाण्डेय, गीता शर्मा, चंद्रपाल सिंह, सविता सिंह, आलोक तिवारी,इन्दू देवी, सत्यभामा सिंह,चन्द्र जोता,विद्या देवी,चानमती देवी,रिया सिंह, खुश्बू प्रजापति,सोनी कुशवाहा, कल्पना,खुशी,पूजा,अंजली,सोली आदि उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking