News Addaa WhatsApp Group Join करें

एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला राज; 25 पेटी अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2026  |  2:37 PM

876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला राज; 25 पेटी अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। एम्बुलेंस… नाम सुनते ही लोगों के मन में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली जीवनरक्षक गाड़ी की तस्वीर उभरती है। लेकिन कुशीनगर में शराब तस्करों ने इसी एम्बुलेंस को अपने अवैध कारोबार का जरिया बना लिया। मारुति सुजुकी एम्बुलेंस वैन में छिपाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी, लेकिन तरयासुजान पुलिस की पैनी नजरों ने तस्करों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को थाना तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान मारुति सुजुकी वैन (BR 32 U 8926), जिस पर बड़े अक्षरों में “एम्बुलेंस” लिखा हुआ था, को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से ऑफिसर च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की की 25 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 48 पाउच (180 एमएल) थे। कुल 216 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
मौके से पुलिस ने बिक्कू कुमार पुत्र बबलू राय, निवासी बीरपुर, थाना बीरपुर, जनपद बेगूसराय (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 199/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा ?

थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया कि “शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। तस्कर अब पुलिस से बचने के लिए एम्बुलेंस जैसे वाहनों का भी दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन हमारी टीम पूरी तरह सतर्क है। आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

यहां बताना चाहूंगा कि इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिन्द, मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, आरक्षी मंतोष कुमार तथा आरक्षी गिरिश कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शराब तस्करों की बड़ी खेप पकड़ी गई।

बरामदगी के निवारण पर नजर करे तो 25 पेटी ऑफिसर च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की (प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, कुल 216 लीटर),मारुति सुजुकी वैन (वाहन संख्या BR 32 U 8926) जिस पर “एम्बुलेंस” लिखा हुआ था।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए अब एम्बुलेंस जैसे संवेदनशील वाहनों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन तरयासुजान पुलिस की चौकसी के आगे उनकी एक भी चाल कामयाब नहीं हो सकी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking