News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पकडे गए सहज केंद्र में लूट का प्रयास करने वाले दोनों बदमाश, दोनों के पैरों में लगी गोली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 18, 2023  |  10:23 AM

1,830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पकडे गए सहज केंद्र में लूट का प्रयास करने वाले दोनों बदमाश, दोनों के पैरों में लगी गोली WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । बीती देर रात्रि एक बार फिर अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़ हो गाई,पुलिस के जवाबी फायरिंग में दो पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों की पैर में गोली लगी है,जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है,जिनका उपचार सदर अस्पताल पडरौना में कराया जा रहा है। दोनो पर पच्चीस,पच्चीस हजार रुपए की ईनाम पहले से घोषित था। इनके कब्जे से दो देशी तमंचा,कारतूस के साथ एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की जिले में एसपी धवल जयसवाल के जाबांज इंस्पेक्टर जो अपराधियों से दो-दो हाथ करने के आतुर रहते है ,इस कार्य में शुमार भरने वाले कोतवाल पडरौना राज प्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर खड़ा अमित शर्मा को जरिए मुखबिर सूचना हाथ लगी की कुछ अपराधी किस्म के लोग बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश करने वाले है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा मय टीम और कोतवाल पडरौना राज प्रकाश सिंह मय टीम मुखबिर के बताए गए रास्ते पर निगरानी करते हुए चेकिंग शुरू कर दिया, रात निकलती जा रही थी तबतक सफेद अपाची मोटर साइकिल पर सवार दो संधिग्ध आते दिखाई दिए जिसे पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश किया, लेकिन वे पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगे, फिर पुलिस पीछे लग गई ,इस दौरान भाग रहे संदिग्ध युवकों ने पुलिस टीम पर फायर किया,लेकिन पुलिस टीम बचते ही पीछे लगी रही,वही इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक विसुनपुरा,थानाध्यक्ष सेवरही को देकर आगे से घेराबंदी करने की बात की,सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बिसुनपुरा महेंद्र राम प्रजापति मय टीम,थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार मय टीम ,स्वाट टीम प्रभारी आलोक यादव मय टीम,प्रभारी सर्विलांस शरद भारतीय ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकुंठपुर कोठी के पास घेराबंदी कर डाली इसी बीच भाग रहे दोनो अपराधी पुलिस के चक्रब्यू में जकड़ गए,फिर पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किए,लेकिन पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दोनो की पैर में गोली लगी जो घायल होकर गिर पड़े,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अजय कुमार पुत्र लाल किशोर चौधरी निवासी निवासी थाना बगहा जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार,वही दूसरा राजा यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी मानिकोरा थाना कोतवाली पडरौना,कुशीनगर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक अपाची सफेद रंग की मोटर साईकिल,फायर सुदा दो अदद कारतूस,तीन सौ पंद्रह बोर के छः अदद जिंदा कारतूस और दो मोबाइल सेट बरामद किया गया है।

जबाबदार बोले

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बताया की मुठभेड़ में पकड़े गए दोनो शातिर अपराधी है। पिछले दिनों विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक सहज केंद्र पर इन लोगो द्वारा लूट करने की असफल प्रयास किया गया था, पुलिस को इनकी तलाश थी, इन पर पुरस्कार घोषित किया जा चुका है। मुठभेड़ में मिली अपाची मोटरसाइकिल भी सहज केंद्र के लूट के असफल प्रयास में प्रयोग किया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking