News Addaa WhatsApp Group Join करें

एनएसएस कार्यक्रम में छय रोग के प्रति किया जागरूक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 12, 2025  |  6:53 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एनएसएस कार्यक्रम में छय रोग के प्रति किया जागरूक WhatsApp
Responsive image

कसया। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित विशेष शिविर के छठवें दिन बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी कुशीनगर डॉ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि पहले लोग टीवी रोगियों को उपेक्षा की दृष्टि से देखते थे लेकिन शिक्षा और जागरूकता के प्रभाव से अब परिस्थितियां बदली है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

टीवी एक संक्रामक बीमारी है किंतु लाइलाज नहीं है।इसका इलाज नियमित रूप से निर्धारित दवाएं और पोषक तत्व लेने से संभव है।सरकार अभियान चलाकर टीवी रोगियों की निःशुल्क जांच और दवा वितरण का कार्य कर रही है।समाज के सक्षम और प्रबुद्ध नागरिकों से टीवी रोगियों को गोंद लेकर उनके लिए पोषक आहार की व्यवस्था की जा रही है।मेरा आप सभी से आग्रह है कि प्रत्येक स्वयंसेवक आज यह संकल्प ले कि अपनी बस्ती और गांव को टीवी मुक्त बनाएंगे।इस तरह से सभी के संकल्प और सहयोग से देश टीवी मुक्त होगा। बिरला धर्मशाला के प्रबंधक और मुख्य वक्ता वीरेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि जब जब देश पर संकट आता है तब उसके निराकरण हेतु एन एस एस स्वयंसेवक राष्ट्र के साथ खड़े होते हैं।राष्ट्र की सेवा हेतु ही राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे संगठन का निर्माण हुआ। यह स्वयंसेवक ही देश को टीवी मुक्त बनाने का माध्यम बनेंगे।

आपने बताया कि इस देश में सेवा का उदाहरण प्राचीन काल से ही भरा पड़ा है। यहां सर्वस्व दान कर देने की परंपरा रही है। दधीचि, दानवीर कर्ण,राजा हरिश्चंद,हर्षवर्धन आदि के नाम प्रमुख हैं। विशिष्ट अतिथि और क्षयरोग चिकित्सक डॉ आशुतोष मिश्र ने बताया कि 24 मार्च को टीवी के इलाज हेतु दवा की खोज हुई थी अतः इस दिन क्षयरोग मुक्ति दिवस मनाया जाता है।आपने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि आप लोग टीवी रोगी को आपको स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने में मदद करे। टीवी को अगर हराना है तो स्वयंसेवक को आगे आना होगा। आपके सहयोग से ही 2025 तक टीवी मुक्त भारत का सपना साकार होगा। इससे पूर्व अतिथियों का परिचय और स्वागत डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन डॉ पारस नाथ ने किया।

इस अवसर स्वयंसेवक अंकित कुशवाहा ने अपने हाथ से बनाया हुआ स्मृति चिन्ह अतिथियों को भेंट किया।इस अवसर पर श्री फूलचंद,श्री संजय,वासुगोंड, गार्गी भट्टाचार्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking