खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी/ एसडीएम रामवीर सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में निकल कर एसआईआर (SIR) अभियान की पड़ताल की। उन्होंने विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाताओं की संख्या और जमा किए गए फॉर्म की जानकारी ली। जिन बूथों पर फॉर्म जमा होने की संख्या 50 प्रतिशत या उससे कम पाई गई, वहां काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम श्री सिंह ने आर.ओ., ए.आर.ओ., सुपरवाइजर और बी.एल.ओ. से विस्तृत जानकारी मांगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित बी.एल.ओ., सुपरवाइजरों और ए.आर.ओ. को अगले तीन दिनों के भीतर सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म उनके घरों तक पहुंचकर एकत्रित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
एसडीएम श्री सिंह ने विभागीय कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि सभी बूथों पर मौजूद मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म शीघ्र जमा कराए जाएं।
उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपने बी.एल.ओ. के पास पहुंचकर अपना एसआईआर फॉर्म जमा कराने की अपील भी की। न्यूज़ अड्डा से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि कुछ बूथों पर मतदाताओं की संख्या के अनुपात में एसआईआर फॉर्म कम जमा हुए हैं। ऐसे सभी बूथों को चिह्नित करने के बाद वे स्वयं उन बूथों पर पहुंचकर स्थिति की पूरी जानकारी ले रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नौतार जंगल और माघी भगवानपुर, तथा बोधी छपरा गांव के पंचायत भवन में पहुंचकर अभियान की प्रगति जांची।
एसडीएम रामवीर सिंह ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित कस्बा सलेमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे मारुति…