News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी केशव कुमार ने दिखाई नई कार्यशैली, दो थानों को मिले युवा थानाध्यक्ष

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 25, 2025  |  7:53 AM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी केशव कुमार ने दिखाई नई कार्यशैली, दो थानों को मिले युवा थानाध्यक्ष

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कुशीनगर । नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अपनी कार्यशैली का पहला बड़ा संकेत देते हुए बीती रात जिले में खाली पड़े दो थानों की कमान युवा उप निरीक्षकों को सौंप दी। इस निर्णय को पुलिस महकमे में एक नई सोच और बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक अभिनव मिश्र को थाना कसया का थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक सुनील वर्मा को थाना तमकुहीराज का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को सीधे पुलिस लाइन से थानों की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादले में बड़े बदलाव

इस फेरबदल में इंस्पेक्टर अपराध बृजेश यादव को थाना तमकुहीराज से हटाकर अपराध शाखा, पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक अपराध कसया को भी पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक उपेन्द्र राय को थाना कसया से हटाकर तमकुहीराज भेजा गया है।

उप निरीक्षकों को प्राथमिकता

एसपी केशव कुमार द्वारा जारी यह पहली स्थानांतरण सूची है, जिसमें उप निरीक्षकों को तरजीह दी गई है। सूत्रों का कहना है कि एसपी ने दो दिन पहले ही 2015 बैच के उप निरीक्षकों के साथ विशेष बैठक की थी और उनकी कार्यशैली, सोच और नेतृत्व क्षमता को परखा था। इसके बाद ही उन्हें थानों की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।

पांच चौकियां अब भी खाली

हालांकि दो थानों की कमान सौंपकर पुलिस व्यवस्था को गति देने की कोशिश की गई है, लेकिन जिले की पांच महत्वपूर्ण पुलिस चौकियां अब भी प्रभारी विहीन हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में वहां भी तैनाती कर पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking