हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
शुक्रवार को थाना हाटा पुलिस ने मु0अ0सं0 720/2025, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुर्गेश यादव (24 वर्ष) पुत्र भगवती यादव, निवासी ग्राम महादनपुर सिहुलिया, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को कसया तिराहे से दोपहर बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुमित कुमार तथा कांस्टेबल मनोज कुमार और वीरेंद्र मौर्या शामिल रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…