कुशीनगर। आज सुबह-सुबह आबकारी विभाग व तुर्कपट्टी पुलिस का थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी में कच्ची के ठिकाने पर सघन चेकिंग अभियान चला, जिसमे कच्ची शराब के साथ एक ब्यक्ति की गिरफ्तारी हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी आनंद कुमार गुप्त मय टीम, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तमकुहीराज अमरनाथ कश्यप, हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे, राजेश शर्मा की टीम ने गुप्त सूचना पर आज शनिवार आबकारी पुलिस व थाना तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा मुसहरी पट्टी में दबिश दी गई है ।दबिश में पच्चीस लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध मुकामी थाना तुर्कपट्टी में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है।
कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…
मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…
कुशीनगर। जिला मुख्यालय पडरौना में शुक्रवार को वाहन प्रेमियों और उपभोक्ताओं के लिए एक…