News Addaa WhatsApp Group

Famous Food in Kushinagar: कुशीनगर के केवल पर्यटन ही नहीं स्वादिष्ट खाने के लिए भी यहां जरूर आएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2023  |  10:22 AM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Famous Food in Kushinagar: कुशीनगर के केवल पर्यटन ही नहीं स्वादिष्ट खाने के लिए भी यहां जरूर आएं

Famous Food in Kushinagar: कुशीनगर को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात मिलने के बाद देश दुनिया में यह अपने पर्यटन स्थलों को लेकर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश में स्थित इस खूबसूरत स्थल का इतिहास काफी प्राचीन व गौरवशाली माना जाता है।यह स्थल भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यहीं पर भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था। खुदाई के दौरान यहां भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा मिली थी। वहीं पौराणिक ग्रंथो में भी इसका उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि कुशीनगर की स्थापना भगवान राम के वंशज कुश द्वारा गई थी, इसलिए इसका नाम कुशीनगर पड़ा। आजादी के बाद कुशीनगर एक बार फिर अपने पर्यटन स्थलों को लेकर काफी चर्चा में है। यहां के हवाओं में निहित शीतलता और शांति आपको जन्नत का अहसास कराएगी। इन सभी प्रसिद्ध आकर्षणों के अलावा, एक चीज जो शहर के बारे में दुनियाभर में लोकप्रिय है, वो है स्ट्रीट फूड और विकल्पों के अलग-अलग और विशिष्ट स्वाद। आइए एक नजर डालते हैं कुशीनगर के स्वादिष्ट खाने पर।

पनियहवा जहाँ सिर्फ मछली और और भुजा खाने वाले पहुँचते है

कुशीनगर का आखिरी रेलवे स्टेशन पूर्वांचल में खाने के शौकीन लोगों के लिए काफी मशहूर है। छोटे से स्टेशन के आस पास छोटे-छोटे छप्पर की दुकानें सिर्फ वहां मिलने वाली मछली-भुजा के लिए फेमस हैं। नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी के किनारे बसा एक छोटे से इलाके में अनेक तरह की मछली मिलती है जिन्हें पकड़कर लोग अपना रोजगार चलाते हैं। इस इलाके में मिलने वाली ‘चेपुआ मछली’ के साथ ‘भुजा’ (लाई) पनियहवा को और जगहों से अलग करती है।

यहां दूर-दूर से खाने के शौकीन लोग रेलगाड़ी, बस के साथ साथ निजी गाडिय़ों से आते हैं और यहां की मछलिओं के साथ मिलने वाले भुजा को काफी पसंद करते हैं। मछली खाने वाले शौकीन लोगों का मानना है कि यहां जो मछलियां पनियहवा के नारायणी नदी में पाई जाती हैं वे खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं। यही कारण है कि यहां लोग बड़े बड़े होटलों को छोड़ दूर-दूर से आते हैं और इन घास फूस की बनी झोपडिय़ों में सस्ते दामों पर अच्छी मछली और भुजा का लुफ्त लेते हैं। पनियहवा एक छोटा सा स्टेशन मात्र है पर वहां मिलने वाली चेपुआ का पूरे भारत में एक मात्र यही स्थान है। जिस चेपुआ का स्वाद मछली प्रेमियों को लुभाता है। अधिकतर लोग वहीं बैठ खाते हैं तो कुछ पैक कराते हैं। यही कारण है आज मछली भुजा इस इलाके के लोगों का कुटीर उद्योग बन गया है।

साथ ही अन्य में यहां स्थानों पर घूमने के साथ-साथ आप स्थानीय भोजन का भी आनंद उठा सकते हैं। स्थानीय भोजन में पुड़ी, जलेबी, हलवा और काला चना (घुघनी) के जायके का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप लिट्टी चोखा का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं क्योंकि बिहार की सीमा पर मौजूद ये शहर लिट्टी चोखा के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा दाल, चावल, आलू की भुजियां और अचार का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

कुशीनगर के स्वादिष्ट खाने का लिस्ट

  • कुशीनगर के प्रसिद्द गर्मागर्म छोले-समोसे: कुशीनगर में समोसा छोला एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, शाम की चाय के साथ समोसा मिल जाए तो उसका मजा दोगुना हो जाता है। अगर समोसे के साथ छोले मिल जाए तो सब बल्ले..बल्ले…।
  • पेड़े: पेड़े कुशीनगर के प्रसिद्ध मिठाईयों में से एक हैं और यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के पेड़े मिल सकते हैं, जैसे कि मावा पेड़े, केसर पेड़े, चोकलेट पेड़े आदि।
  • माल पुआ: माल पुआ भी एक प्रसिद्ध मिठाई है जो उत्तर प्रदेश में आसानी से मिल सकती है। यह मैदा, चाशनी और गुड़ के साथ बनती है और इसका स्वाद बेहद मिठा होता है।
  • गुलगुला: गुलगुला भी एक प्रसिद्ध मिठाई है जो कुशीनगर में आसानी से मिलती है। यह छाछ और मैदा के मिश्रण से बनती है और गुड़ से चटपटी मिठास भरी होती है।

कृपया ध्यान दें कि यह केवल कुछ प्रसिद्ध खाने के उदाहरण हैं और कुशीनगर में आपको भी अन्य स्थानीय खाने के विकल्प भी मिलेंगे। यदि आप वहां जा रहे हैं तो स्थानीय लोगों से भी सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking