News Addaa WhatsApp Group Join करें

उप जिलाधिकारी न्यायिक कसया की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2023  |  5:54 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उप जिलाधिकारी न्यायिक कसया की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन

कुशीनगर। प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस के क्रम में आज माह सितंबर 2023 के तृतीय बुधवार को उप जिलाधिकारी न्यायिक कसया अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट सभागार में संपन्न किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उप कृषि निदेशक, आशीष कुमार द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही से अवगत कराने दौरान बताया गया कि पिछले किसान दिवस में प्राप्त 05 प्रकरण में से 05 प्रकरण निस्तारित है। कृषक महेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम बनवारी टोला, सिसवा, ब्लाक कसया का नहर टूटा हुआ है। पानी नहर से बह रहा है जिससे सिचाई की व्यवस्था नहीं हो पा रहा है। कृषक जवाहर शर्मा ने निराश्रित पशुओं व नीलगाय से होने वाली फसल हानि के प्रकरण को उठाया व इसके उपाय की मांग रखी। कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि जो ग्राम सभाएं नगरपालिका के अन्तर्गत आ गयी है, उन ग्राम सभाओं में निःशुल्क बोरिंग की व्यवस्था की जाए। कृषक सत्यप्रकाश द्वारा पराली प्रबन्धन के बारे में जानकारी चाही गई।

उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि पराली प्रबन्धन हेतु बेलर यंत्र का उपयोग कर फसल अवशेष प्रबन्धन ( पराली) कर सकते हैं। इन कृषि यंत्रों पर कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0ओं0) को 80 प्रतिशत तथा एकल कृषक को 40 से 50 प्रतिशत अनुदान देय है। कृषक छोटेलाल सिंह द्वारा अनुरोध किया गया कि किसान दिवस के अवसर पर फसलों से जुडी नयी जानकारी एवं किसानों की दिक्कतों के बारे में चर्चा की जाए न कि राजस्व से सम्बन्धित, जिस क्रम में उप जिलाधिकारी न्यायिक कसया द्वारा अवगत कराया गया किया राजस्व से सम्बन्धित शिकायत जिलाधिकारी महोदय के जनता दर्शन के समय अवगत कराने से आपके शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा।

अन्त में उप कृषि निदेशक कुशीनगर द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों की समस्याओं का समाधान गंभीरता पूर्वक शीर्ष प्राथमिकता पर करें। किसान बन्धुओं एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक निदेशक रेशम, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता सिंचाई खंड -2, सहायक अभियंता नलकूप, सहायक अभियंता बाढ़ खण्ड, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला प्रबंधक फसल बीमा, प्रभागीय वनाधिकारी के साथ अन्य सभी संबंधित अधिकारी व कृषक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking