रामकोला/कुशीनगर। रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल को गन्ना लेकर आए एक किसान का ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया है। ट्रैक्टर स्वामी द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बगहा निवासी दिनेश यादव मंगलवार को ट्रैक्टर- टेलर से गन्ना लेकर चीनी मिल आए थे। उनका कहना है कि टोकन कराने के बाद चीनी मिल के गन्ना यार्ड के चौथी लाइन में उसे खड़ा कर दिया और अपने आंख दर्द के लिए दवा लेने चला गया, वापस आया तो देखा टेेेलर खड़ा है और मेरा मेसी फार्गुशन ट्रैक्टर न0 यूपी 52 0175 गायब है। अगल-बगल के लोगों से पूछने पर पता चला कि एक व्यक्ति आया और ट्रैक्टर को टेलर से छुड़ाकर लेकर चला गया।उसने बताया कि आवश्यक करवाई हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…