News Addaa WhatsApp Group

स्मार्ट क्लास व कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन फाजिलनगर विधायक ने किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2022  |  6:21 PM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्मार्ट क्लास व कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन फाजिलनगर विधायक ने किया

कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भड़सरवा में स्मार्ट क्लास व कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया। मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बुधवार को किया। विधायक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में स्मार्ट क्लास एक अच्छी पहल है इसके माध्यम से छात्र छात्राओं को मनोरंजन के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा सकेगी, यह क्लास बच्चों के लिए वरदान हैं।

आज की हॉट खबर- IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी...

विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह सुविधा पहले बड़े-बड़े कान्वेंट स्कूलों में मिलते थे जहां गरीब के बच्चे नहीं पहुंच पाते थे,बेसिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास हो जाने से यह सुविधा गरीब बच्चों तक पहुंच सकेगी ।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अविनाश शुक्ला ने कहा कि स्मार्ट क्लास बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगी। डायट प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उनकी मां होती है और उनकी महती जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को स्कूल तक भेजने के लिए प्रेरित होकर विद्यालय कार्यों में सहभागी बने।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने थी व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक व एस आर जी राम प्रकाश पांडे ने की। विद्यासागर पांडे, फरहद अली, नागेन्द्र तिवारी,यशेंद्र त्रिपाठी, श्यामनाथ गौण,जितेंद्र सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, महेश कर्णधार, संतोष तिवारी, अरुण कुमार,अवनीश पांडेय,गुलाब तिवारी, दिनेश चौरसिया, राजन तिवारी, ग्राम प्रतिनिधि रविंद्र गांव आदि ने संबोधन किया,इस अवसर पर अमर सिंह,शशांक गुप्त,संजीत कुमार, संजय मद्धेशिया, अवधेश कुमार ,अमित कुमार, ज्योति ,शोभा देवी, सलोनी, संजना आदि उपस्थित रहेl

संबंधित खबरें
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम
“मां की ममता बनी पुलिस की जिम्मेदारी: तमकुहीराज पुलिस ने बारिश में खोज निकाला गुमशुदा मासूम

कुशीनगर । जिले की तमकुहीराज पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा…

तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत
तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत

खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे…

IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल
IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल

कुशीनगर। जिले की कोतवाली हाटा में आईजीआरएस (IGRS) शिकायत निस्तारण को लेकर एक चौंकाने…

हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप
हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद के नगर पालिका हाटा में नेशनल हाईवे पर खुलेआम वाहन चालकों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking