कसया/कुशीनगर। फाजिलनगर विधासभा से सपा के उमीदवार घोषित होने के बाद विधानसभा मे प्रथम आगमन पर सपाइयों ने स्वामीप्रसाद मौर्या का जगह-जगह किया जोरदार स्वागतl कार्यकर्ताओ के स्वागत और उनके उत्साह को देख श्री मौर्या काफ़ी गदगद दिखायी दिये ।
फाजिलनगर विधानसभा से स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव लड़ने की वजह से विधानसभा मे लड़ाई रोचक होते दिखाई दे रहा हैं l बता दे कि इस विधानसभा मे जहां भाजपा से एक तरफ वर्तमान विधायक के पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा मैदान मे है तो वही सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्या को टिकट देकर लड़ाई रोचक और दिलचस्प बना दिया हैं l सपा से टिकट मिलने के बाद गुरुवार को श्री मौर्या पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर आये, जहाँ सपाइयों ने जगह जगह उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दियाl कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत और उनका उत्साह देख काफ़ी अभिभूत दिखे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज यादव, विधानसभा अध्यक्ष हरिलाल यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव,सपा व्यपारी समाज के अध्यक्ष रामनान्द गुप्ता , चौधरी शमसुल होदा, मौलाना खुश मोहमद, मौलाना जाकिर अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी,उस्मान गनी ,डाक्टर एसके यादव,हिरदया नंद चौहान,रोशन,अल्ताफ़,जुनैद,विकास कुशवाहा,विवेक कुशवाहा,रईस, स्वतंत्र सिंह आदि सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया ।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…