News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकुओं से हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2022  |  6:17 PM

1,606 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकुओं से हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर में विगत 18 फरवरी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकुओं से हमला मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

कुशीनगर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि विगत 18 फरवरी को थाना क्षेत्र के फाजिलनगर में “द कश्मीर फाइल्स फिल्म’ देखने के दौरान दो पक्षों में हो गयी थी जिसके बाद एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के फिल्म देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकू मर कर घायल कर दिया था, पीड़ित पक्ष के तहरीर तत्कार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चूका और शेष अन्य का जल्दी ही गिरफ़्तारी होगी।

ये है पूरा मामला!

फाजिलनगर कस्‍बे के एक सिनेमा हाल से कश्मीर फाइल फिल्म देखने के बाद बाहर निकल रहे युवकों पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सिनेमा हाल से निकलते समय युवकों ने कुछ नारे लगाए थे जिसके बाद उन पर हमला किया गया।

फाजिलनगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एक सिनेमाघर में कश्मीर फाइल फिल्म चल रही है। शुक्रवार को अंतिम शो में विकास खण्ड के जोकवा बाजार निवासी कुछ युवक उस फिल्म को देखने पंहुचे थे। फिल्म देखने के दौरान युवक देशभक्ति का नारा लगा रहे थे जो एक समुदाय विशेष के युवकों को नागवार लगा। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों तरफ के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक तरफ के युवकों ने दूसरी तरफ के युवकों पर हमला बोल दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking