हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में बने रिकॉर्ड रुम में मंगलवार की देर रात्रि में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक कम्प्यूटर सहित कई दस्तावेज जलकर राख हो गए।
बुधवार को विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता बीएल आनंद ने बताया कि विद्युत घर पर तैनात एस एस ओ द्वारा जानकारी हुई कि कार्यालय के बगल स्थित बने रिकॉर्ड रुम से धुआं निकलता दिखाई दिया।और आनन फानन में अन्य लोगों को सूचित करते हुए लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका जहां कार्यालय में लगे एक कम्प्यूटर,मेज,कुर्सी सहित खंड व उपखंड के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं के कई दस्तावेज व पुराने अभिलेख जलकर राख हो गए हैं।
जिसके कारण उपभोक्ता व विभाग के लिए समस्या होगी।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…