News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में आग का कहर: एक ही परिवार के छः की मौत, पढ़े पुरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 15, 2023  |  10:20 AM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में आग का कहर: एक ही परिवार के छः की मौत, पढ़े पुरी खबर

कुशीनगर । कुशीनगर जिले में आग के कहर से छः जिंदगियां खत्म हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में छः लोगों की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई है. मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. इनमें एक महिला समेत पाँच नाबालिग बच्चे शामिल हैं. ये हादसा घर में अचानक लगी आग की वजह से हुआ है. आसपास के लोगों ने जब घर से आग की चिंगारियां निकलते हुए देखी तो दमकल विभाग को इसकी खबर दी.

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

ये दर्दनाक हादसा कुशीनगर के नगर पंचायत रामकोला वार्ड नं 2 बापू नगर ( ग्राम उर्दहा) तहसील कप्तानगंज, थाना रामकोला में हुआ है. खबर के मुताबिक देर रात लगभग 12 . 30 AM में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार के छाँह लोगों की मौत हो गयी, मृतकों में नौमी पत्नी संगीता उम्र लगभग 38 ,अंकित उम्र 10 साल, लक्ष्मीना उम्र 9 साल ,रीता उम्र 3 साल, गीता उम्र 2 साल, बाबू उम्र 1 साल की जलने से मृत्यु हो गई है, सभी शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

मौके पर जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम तथा राजस्व व पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही, फायर बिग्रेड को तत्काल बुलाकर आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

खबर पर अप्डेट जारी है…

देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking