खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत भैसहां में बीती रात एक झोपड़ी में आग लग जाने से घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर घर में बंधी गाय व बछडा भी झुलस गये जिसमें बछडे की मौत हो गयी। घर में सो रहे परिवार के सदस्यों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां निवासी अशोक उर्फ मुलायम यादव परिवार संग झोपड़ी के घर मे सो रहे थे, अचानक आधी रात को झोपड़ी में आग कि लपट दिखाई दी। घर के लोग चिल्लाते हुए बाहर निकले। शोर सुनकर गांव के लोग इक्ट्ठा हुए तब तक पूरी झोपड़ी सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में एक बछड़ा बुरी तरह झुलस कर मर गया एवम् गाय भी झुलस गई। मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व हल्का लेखपाल अमन कौशिक मौके पर पहुंच छति का आकलन करने में जुटे हुए हैं।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…