News Addaa WhatsApp Group

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुआ फ्लैग मार्च, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में जनमानस को सुरक्षा का कराया गया एहसास

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 12, 2022  |  3:55 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुआ फ्लैग मार्च, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में जनमानस को सुरक्षा का कराया गया एहसास

कुशीनगर । आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कन्नौजिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना तरयासुजान क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।

बताते चले की थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्वे से शुरू हुआ फ्लैग मार्च बिहार सीमा से लगे क्षेत्रों के अलावे डिबनी बजरवा,सलेमगढ़, लतवा बाजार, दाहूगंज, गाजीपुर, तिनफेडिया, सिसवा बाजार, दनियादी,अहिरौलीदान आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च सम्पन्न किया गया। चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाये रखने, चुनाव आयोग एवं कोरोना नियमों का पालन करने, सैकड़ो की संख्या में एसएसबी एवं पीएसी जवानों ने पूरे क्षेत्र में किया भ्रमण किया।

फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के अलावे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल, चौकी प्रभारी डिबनी राज कुमार, चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय के साथ भारी सख्या में पैरामिलिट्री फोर्स,मय पुलिस टीम मौजूद रही।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking