News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवा का परिचालन हुआ शुरू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2021  |  6:01 PM

1,038 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवा का परिचालन हुआ शुरू WhatsApp
Responsive image
  • दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट 2:18 बजे पर पहुंची
  • फिर कुशीनगर से दिल्ली के लिए फ्लाइट 3:10 पर रवाना भी हुई
  • दोनों ओर से कुल 74 यात्री शामिल रहे
  • आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचे यात्री।

कुशीनगर। कुशीनगर के नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुक्रवार को शुरू हुई,कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट पहुंची,सभी यात्रियों को फूल व बुके देकर स्वागत किया गया|विमान स्पाइसजेट फ्लाइट संख्या SG 2987 का था,पहली फ्लाइट का वाटर कैनन सलूट से हुआ स्वागत।विमान सेवा का सांसद विजय कुमार दूबे,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।अवसर को यादगार बनाए रखने के लिए केक सेरेमनी हुई,कुशीनगर एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने केक काटा साथ ही सांसद विजय कुमार दूबे,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया|कुशीनगर से दिल्ली व दिल्ली से कुशीनगर आने जाने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे।दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट 2:18 बजे पर लैंड हुई,फिर कुशीनगर से दिल्ली के लिए फ्लाइट 3:10 पर रवाना (डिपार्चर) भी हुई,कुल 74 यात्री दिल्ली से कुशीनगर आये साथ ही कुशीनगर से दिल्ली के लिए 74 यात्री भी रवाना हुए।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

सभी कुशीनगरवासियों को लंबे समय से था उड़ान का इंतजार

पूर्वांचल व कुशीनगर की जनता को कई साल से कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान की सेवा शुरू होने का इंतजार था। एयरपोर्ट का निर्माण 660 करोड़ की लागत से हुआ है।सन 2010 में भूमि अधिग्रहण पर 400 करोड़ खर्च किए गया। साल 2016 में 200 करोड़ खर्च कर रन-वे व एटीसी आदि का निर्माण हुआ। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में हुए इंवेस्टर्स समिट में जेवर व कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रमोट किया था। 24 जून 2020 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में स्वीकृत हुआ। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को स्थानांतरित करने की औपचारिकता पूरी की गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने 60 करोड़ खर्च कर टर्मिनल बिल्डिग व अन्य संसाधनों की स्थापना की,लेकिन कोविड-19 के कारण उड़ान शुरू होने में विलंब होता रहा लेकिन आज उड़ान के साथ ही सभी के चेहरे खिल उठे।

देखे वीडियो!

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking