कुशीनगर ।जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में ग्रीष्म ऋतु में खुले, कटे-फटे, सड़े गले एवं कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों तथा दूषित खाद्य पदार्थो यथा फलों के जूस, गन्ने का रस, कार्बाइड से पकाये गये आम, आइसक्रीम व आइसकैण्डी आदि के निर्माण व विक्रय पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य,पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी तमकुहीराज के निर्देश में तमकुहीराज कस्बा में दो दुकानों का नमूना लिया गया।
खाद्य विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार तमकुहीराज तहसील के कस्बा तमकुही में खाद्य विभाग की टीम ने रिद्धि सिद्धि निमार्ण इकाई समउर रोड तमकुहीराज से खोवा वही खुशी फ्रुट्स एण्ड कम्पनी सर्विस रोड तमकुहीराज से आम एवं पकाने हेतु प्रयोग की गई.
(इटा लियर रिपाइनर) का नमूना संग्रह किया गया। सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है।
जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में निम्न खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, सच्चिदानन्द गुप्ता, सम्मिलित थे।
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…