खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में पीड़िया पर्व पर गीत गाते हुए घाट से लौट रही लड़कियों से सरेराह मनचलों ने छींटाकशी की, बोलने पर उन्हें मारा- पीटा, शोर सुनकर गांव के लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ एवं कार्यवाही में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पोखरों और घाटों पर महिने भर पूजा- अर्चना के बाद महिलाओं एवं बच्चियों ने विसर्जन किया।
इसी तरह मठिया बुजुर्ग गांव की लड़कियों की टोली खड्डा- मठिया मार्ग पर पानी में पीड़िया विसर्जित कर ट्रैक्टर के पीछे पीछे गाते बजाते लौट रही थी, आरोप है कि खड्डा कस्बा निवासी कुछ युवक बाइक से पीछे आ रहे थे और लड़कियों पर छिटांकशी की, विरोध के बाद मनबढो ने बाइक रोककर ट्रैक्टर चालक को रोक दिया और लड़कियों के साथ बेल्ट आदि से मारा पीटा। चालक को भी धमकाया और मारने- पीटने की कोशिश की। शोर सुनकर चौराहे से दौड़े लोगों के आने पर बाइक लेकर भाग गए। लोगों ने एक बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को को हिरासत में लेकर पूछताछ सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…