News Addaa WhatsApp Group Join करें

घूसखोर ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 7, 2026  |  6:48 PM

1,390 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घूसखोर ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवरिया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (भ्र0नि0सं0) गोरखपुर इकाई ने ।निरीक्षक शिवमनोहर यादव के नेतृत्व में बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को अपराह्न 14:35 बजे की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ग्राम विकास अधिकारी जयनारायण सिंह, ग्राम पकड़ी बीरभद्र, विकास खण्ड देसही, जनपद देवरिया में तैनात थे। शिकायतकर्ता श्री सतीश मणि पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम परसौनी, थाना कसया, जनपद कुशीनगर की फर्म एस. के. ट्रेडर्स द्वारा ग्राम सभा मुण्डेरा इमिलिया में हैण्डपंपों के रिबोर, नाली एवं कूड़ाघर निर्माण/मरम्मत कार्य कराए गए थे।
इन कार्यों में हुए खर्च के भुगतान के एवज में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ₹24,000 (चौबीस हजार रुपये) की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद भ्र0नि0सं0 गोरखपुर की टीम ने जाल बिछाकर पंचायत भवन पकड़ी बीरभद्र, विकास खण्ड देसही, जनपद देवरिया से आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के विरुद्ध थाना महुआडीह, जनपद देवरिया में विधिक कार्रवाई एवं अभियोग पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking