News Addaa WhatsApp Group Join करें

गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2026  |  8:06 PM

248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कुशीनगर पुलिस को शनिवार को एक और बड़ी सफलता मिली। थाना कसया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था, जबकि दूसरा हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहा था। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 25 जुलाई 2026 को कसया पुलिस ने सघन चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील शर्मा पुत्र बालकिशुन शर्मा निवासी अहिरौली दुबौली, थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) शामिल है, जो थाना कसया में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार सुनील शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
वहीं दूसरे अभियुक्त भरोसा राजभर पुत्र स्वर्गीय चन्द्रिका राजभर निवासी बरवा जंगल, वार्ड संख्या-10, वाल्मीकि नगर, थाना कसया को हत्या के प्रयास से संबंधित दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
कसया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उपनिरीक्षक गणेश प्रजापति सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking