हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18 अक्टूबर को युवा जन शक्ति रैली का आयोजन किया गया है।उक्त आशय की जानकारी युवा भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी,
श्री राव ने कहा कि जिस ओर युवा मुड़ते हैं उस ओर जमाना मुड़ता है। युवाओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में बिगुल फुकेंगे, विपक्ष आज के दौड़ में आमजन की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है जाति पाति की राजनीति कर रहे हैं और समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।आज के दौड़ में युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई ठोस कार्य योजनाओं पर कार्य की आवश्यकता है।इस दौरान चंदन राव,राकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…
मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…
बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…