News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा में पं. दीनदयाल के जयन्ती पर लगा गरीब कल्याण मेला

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 25, 2021  |  6:42 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में पं. दीनदयाल के जयन्ती पर लगा गरीब कल्याण मेला
  • मेले में लगे स्टाल का सांसद विजय दुबे ने किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लाक ब्लॉक परिसर में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर आयोजित गरीब कल्याण दिवस मेला के मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे ने दीप प्रज्वलित के साथ मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेले में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कनेक्शन व गरीबो को अंत्योदय कार्ड वितरित किया गया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए जनकल्याण कारी योजना को बताया।कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, डॉ. नीलेश मिश्रा, विवेकानंद पाण्डेय, मनोज जायसवाल आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. एनटी खान व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। उक्त कार्यक्रम में विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज पाण्डेय, संतोष मणि त्रिपाठी, संग्राम सिंह यादव, प्रद्युम्न तिवारी, रामानुज मिश्र, सन्तोष दूबे, निखिल उपाध्याय, राकेश यादव, आंनद सिंह, कोमल जायसवाल, पिंटू मिश्रा, राजू गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, राज चौबे आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking