News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक को दी भावभीनी विदाई, की उज्जवल भविष्य की कामना

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 30, 2024  |  6:56 PM

214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक को दी भावभीनी विदाई, की उज्जवल भविष्य की कामना WhatsApp
  • बड़ौदा यूपी बैंक बरवाराजापाकड़ शाखा का मामला

तुर्कपट्टी। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक के सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।

आपके लिए और..- बहादुरपुर में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, तीन दिवसीय श्री...

समारोह को संबोधित करते सेवानिवृत्त प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यहां तीन साल से अधिक समय तक काम किया है। यहां के ग्रामीणों से मुझे बहुत ही लगाव होने लगा था। जिससे उन्हें पता ही नहीं चला की इस शाखा में इतना समय कैसे काम करते करते बीत गया। यहां के सभी नागरिकों को हमेशा सहयोग करने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। समारोह में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन सिंह, नवागत शाखा प्रबंधक अबुल फजल सिद्दीकी , सपा नेता मु. इलियास अंसारी, पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता सहित ग्राहक एवं बैंककर्मियों ने प्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए बैंक में उनके कार्यकाल को सफल बताया। कहा कि उन्होंने हमेशा अपने सभी साथियों के सहयोग से उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधा देने का प्रयास किया है। बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान सहायक प्रबंधक राहुल कुमार,प्रधान रोकड़िया आकाश सिंघल, सोनाली सिंह, शिफाली सिंह, यश प्रताप सिंह, पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता, व्यवसाई रजनीश राय, गुड्डू अंसारी, परमजीत, रामविलास प्रसाद, नीरज सिंह, राजेश मिश्र, फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, शिक्षक मनीष राय, विजय गोंड आदि उपभोक्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत
उषा काल में सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ का पावन व्रत

बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…

हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल
हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल घायल

हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…

व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking