तुर्कपट्टी। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक के सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।
समारोह को संबोधित करते सेवानिवृत्त प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यहां तीन साल से अधिक समय तक काम किया है। यहां के ग्रामीणों से मुझे बहुत ही लगाव होने लगा था। जिससे उन्हें पता ही नहीं चला की इस शाखा में इतना समय कैसे काम करते करते बीत गया। यहां के सभी नागरिकों को हमेशा सहयोग करने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। समारोह में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन सिंह, नवागत शाखा प्रबंधक अबुल फजल सिद्दीकी , सपा नेता मु. इलियास अंसारी, पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता सहित ग्राहक एवं बैंककर्मियों ने प्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए बैंक में उनके कार्यकाल को सफल बताया। कहा कि उन्होंने हमेशा अपने सभी साथियों के सहयोग से उपभोक्ताओं को बेहतरीन सुविधा देने का प्रयास किया है। बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान सहायक प्रबंधक राहुल कुमार,प्रधान रोकड़िया आकाश सिंघल, सोनाली सिंह, शिफाली सिंह, यश प्रताप सिंह, पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता, व्यवसाई रजनीश राय, गुड्डू अंसारी, परमजीत, रामविलास प्रसाद, नीरज सिंह, राजेश मिश्र, फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, शिक्षक मनीष राय, विजय गोंड आदि उपभोक्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…
आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…