News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामलला के दर्शन को हो जाएं तैयार! पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा ‘आस्था स्पेशल ट्रेनें’! इस दिन गोरखपुर से होकर जायेगी अयोध्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2024  |  12:35 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामलला के दर्शन को हो जाएं तैयार! पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा ‘आस्था स्पेशल ट्रेनें’! इस दिन गोरखपुर से होकर जायेगी अयोध्या

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन हो गया, जिसको लेकर पूरे देश और प्रदेश में उत्साह का माहौल है. अब पूर्वोत्तर रेलवे राम भक्तो को प्रभु के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राम मंदिर के दर्शन कर सकें. रेलवे द्वारा देशभर में अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की पहली आस्था स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल गई। यह ट्रेन आजमगढ़ से 30 जनवरी को गोरखपुर के रास्ते अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी। वहां श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर यही ट्रेन 31 जनवरी को वापस गोरखपुर के रास्ते आजमगढ़ पहुंचेगी।

आपके लिए और..- मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

गोरखपुर से अयोध्या तक दो सुपरफास्ट, दो एक्सप्रेस और एक जन साधारण ट्रेन का संचालन होना है। इस रूट पर हर वर्ग की क्षमता के अनुसार ट्रेन उपलब्ध हैं। अगर कम किराए में अयोध्या जाना है तो भटनी-अयोध्या पैसेंजर उपलब्ध है। इससे केवल 35 रुपये में आप अयोध्या जा सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking